Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

देहरादून में NEET की तैयारी कर रही 23 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या

उत्तराखंड के देहरादून में NEET की तैयारी कर रही 23 वर्षीय छात्रा रिया ने मंगलवार सुबह अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, रिया चंद्रबनी इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी। रिया पढ़ाई में बेहद मेधावी थी। उसने 12वीं कक्षा में 96.7 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और बाद में कॉलेज टॉपर भी रही। वह NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी और बताया जा रहा है कि परीक्षा से जुड़े तनाव में थी।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें रिया ने अपने माता-पिता के लिए "मम्मी-पापा, आई लव यू" लिखा है। साथ ही पढ़ाई में सफलता नहीं मिलने को लेकर निराशा और माफी का जिक्र किया गया है। सदर क्षेत्राधिकारी (CO) अंकित कंडारी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे रिया की मां उसे नाश्ते के लिए बुलाने गईं, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पिता को बुलाया गया। दरवाजा खोलने पर रिया कमरे में फंदे से लटकी मिली।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, परिवार ने बताया कि घटना से एक रात पहले रिया उनके साथ एक जागरण में गई थी। वह देर रात तक पढ़ाई करती थी, इसलिए सुबह देर से उठना उसकी सामान्य दिनचर्या थी। परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ में उसके व्यवहार में किसी तरह का असामान्य बदलाव सामने नहीं आया। पुलिस का कहना है कि रिया अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ रहती थी। शुरुआती जांच में ऐसा कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, जिससे उसके इस कदम की वजह पता चल सके। मामले की जांच जारी है।