Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

उत्तराखंड में 14 दिनों में लापता हुए 3 ट्रेकर्स, ट्रेकर्स की सुरक्षा के लिए बनेगा नया सिस्टम

उत्तराखंड में पिछले एक महीने के भीतर ट्रैकिंग के दौरान तीन पर्यटक लापता हो चुके हैं। लापता पर्यटकों का जिला प्रशासन या पर्यटन विभाग के पास कोई सुराग नहीं है। उत्तरकाशी के रामनगर से बबीता पांडे, बागेश्वर के पिंडारी ग्लेशियर से अभिषेक चौहान और फूलों की घाटी से कार्तिक शर्मा लापता बताए जा रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए अब पर्यटन विभाग एक नया मॉनिटरिंग सिस्टम बनाने की तैयारी में जुटा है। पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल के अनुसार, इस सिस्टम के जरिए ट्रैकिंग पर आने वाले पर्यटकों का पूरा डेटा वन विभाग, पुलिस, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन के साथ साझा किया जा सकेगा।