Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

13 साल की बच्ची के पेट में था दर्द, डॉक्टरों ने की जांच तो परिजनों के उड़े होश

गाजियाबाद के मुरादनगर में एक 13 साल की लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. मंगलवार को पुलिस ने पड़ोसी के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा कि मामले की जानकारी लड़की के पिता को तब हुई, जब रविवार को तेज पेट दर्द के बाद वह बेहोश हो गई. इसके बाद उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि वह गर्भवती है.

जब लड़की के पिता ने उससे गर्भावस्था के बारे में पूछा, तो उसने कहा कि जब वह घर पर अकेली रहती थी, तो आरोपी महीनों तक घर आता था और रेप करता रहा. पुलिस ने कहा कि आरोपी ने उसके साथ रेप किया और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.

सहायक पुलिस आयुक्त (मसूरी) नरेश कुमार ने कहा कि लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी युवती का यौन उत्पीड़न कर रहा था.

रिपोर्ट- योगेश गौर