Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

छत्तीसगढ़ में नक्सल फंडिंग, NIA की पड़ी रेड

नक्सलियों के खिलाफ NIA की बड़ी रेड पड़ी है. फंडिंग को लेकर सख्त एक्शन लिया जा रहा है. बता दें कि कल भी चारों राज्यों में कुल 17 जगहों पर छापेमारी की गई, जिसमें बिहार में 12, नागालैंड में 3, हरियाणा में 1 और जम्मू-कश्मीर में 1 जगह शामिल है. ये छापेमारी पहले से गिरफ्तार और चार्जशीट दाखिल हुए आरोपियों से जुड़े 15 संदिग्धों के ठिकानों पर की गई.

NIA को इस छापेमारी के दौरान 315 राइफल, 11 जिंदा कारतूस, 3 खाली कारतूस, मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड समेत कई डिजिटल उपकरण बरामद हुए. इसके अलावा, हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान और उपकरण भी मिले. जांच टीम ने एक कार और करीब 14 लाख रुपए नकद भी जब्त किए. ये मामला नागालैंड और पूर्वोत्तर राज्यों से प्रतिबंधित हथियारों की तस्करी से जुड़ा है. बिहार को इन हथियारों की तस्करी के लिए ट्रांजिट रूट और डेस्टिनेशन दोनों के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था.