Breaking News

TMC ने ECI से की वित्त मंत्री सीतारमण की शिकायत, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप     |   ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने पर सहमत नहीं अमेरिका     |   बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय, दोनों डिप्टी CM को मिले इतने विभाग     |   तुर्की के स्कूल में स्टूडेंट ने की फायरिंग, 4 की मौत     |   ईरान युद्ध खत्म हो जाने के बाद तेल की कीमतें कम हो जाएंगी: ट्रंप     |  

Gold Silver Price: वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण चांदी 5900 रुपये चढ़ी, सोना भी मजबूत

Gold Silver Price: मजबूत वैश्विक रुख और सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की खरीदारी जारी रहने से बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई।

चांदी 2.77 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर और सोना 1.64 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी मंगलवार के 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद स्तर से 5,900 रुपये यानी दो प्रतिशत बढ़कर 2,77,900 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गई।

लगातार पांचवें सत्र में अपनी बढ़त जारी रखते हुए, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,000 रुपये या लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 1,64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गया। पिछले सत्र में ये 1,63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 3.13 डॉलर या 3.59 प्रतिशत बढ़कर 90.30 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि सोना लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 5,181.46 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इस बीच, अमेरिका और ईरान गुरुवार को जिनेवा में तीसरे दौर की बातचीत करने वाले हैं।