Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

कर्नाटक : कावेरी नदी में डूबने से चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत

मांड्या, 24 जून (भाषा) कर्नाटक के मांड्या जिले में बुधवार को कावेरी नदी के तट पर कथित तौर पर सेल्फी लेने के दौरान चार महिलाओं सहित पांच लोग तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए, जिससे डूबकर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान श्वेता (37), चैत्रा (19), प्रियंका (28), विजयम्मा (45) और उनकी कार के चालक महेश (30) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि मृत चारों महिलाएं एक ही परिवार की थीं। यह घटना जिले के मुत्तथी के पास हुई।

पुलिस के अनुसार, इन लोगों ने बेंगलुरु से एक कार किराये पर ली थी और वे मुत्तथी अंजनेयस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने आई थीं। मंदिर के दर्शन करने के बाद वे तस्वीरें खिंचवाने के लिए कावेरी नदी के किनारे चली गईं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नदी तट पर सेल्फी लेने के दौरान वे नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गईं और डूब गईं।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाकर सभी शवों को नदी से बाहर निकाला। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सुमित पारुल

पारुल