Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

ओडिशा: गंजाम में पटाखा बनाते समय विस्फोट, युवक की मौत

ब्रह्मपुर, 24 जून (भाषा) ओडिशा के गंजाम जिले में बुधवार को एक मकान में पटाखे बनाने के दौरान हुए विस्फोट में 19 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई और तीन महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना पात्रापुर थाना क्षेत्र के सिंगीपुर गांव में हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान आकाश दास के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर विस्फोटक पदार्थ की मदद से पटाखे बना रहा था, तभी यह विस्फोट हो गया।

स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत दिगपहंडी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दास को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घायल हुई तीनों महिलाएं मृतक के परिवार की सदस्य हैं, जिन्हें बाद में इलाज के लिए एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे मकान की छत उड़ गई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाषा सुमित पारुल

पारुल