Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

दिल्ली के नंद नगरी में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी बस डिपो के पास बुधवार रात सड़क दुर्घटना में 27 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। नंद नगरी थाना पुलिस को बस डिपो के पास मुख्य सड़क पर दुर्घटना होने की सूचना मिली थी।

पुलिस के मुताबिक, एक बस नंद नगरी फ्लाईओवर से नीचे उतर रही थी, तभी वह पहले एक टैक्सी से टकराई और फिर सड़क पर जा रहीं तीन मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवारों में से एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जिसकी पहचान विनीत (27) के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि दो अन्य घायल व्यक्ति रोहित और सूरज अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

पुलिस ने कहा कि सटीक घटनाक्रम का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सुमित जोहेब

जोहेब