Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

छत्तीसगढ़, नगालैंड और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों ने अमित शाह से मुलाकात की

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) नगालैंड, दिल्ली और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अलग-अलग मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो और उप-मुख्यमंत्री यांथुंगो पट्टन और टीआर जेलियांग ने शाह से मुलाकात कर सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

गृह मंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो और उप-मुख्यमंत्री यांथुंगो पट्टन और टीआर जेलियांग ने आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।'

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी गृह मंत्री से शिष्टाचार भेंट की।

उधर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शाह से मुलाकात कर उन्हें राज्य के विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया और राज्य में 'अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान' (एआईआईए) की स्थापना के लिए विशेष अनुरोध किया।

साय ने उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ कर्तव्य भवन स्थित कार्यालय में शाह से मुलाकात की।

राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि साय ने छत्तीसगढ़ में एआईआईए की स्थापना का अनुरोध करने के साथ-साथ राज्य के विभिन्न विकास कार्यों, जन कल्याणकारी योजनाओं और समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

भाषा सुमित पारुल

पारुल