Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

अयोध्या राम मंदिर मामले में एसआईटी को दस्तावेज सौंपेंगे ‘आप’ नेता संजय सिंह

लखनऊ, 24 जून (भाषा) आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि उन्हें अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े दान और भूमि से जुड़े आरोपों की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बुलाया है और वह 25 जून को उसके समक्ष दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे।

सिंह ने कहा कि एसआईटी प्रमुख लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने उन्हें जांच के संबंध में बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे बुलाया है।

सिंह ने कहा, 'मैंने एसआईटी से समय मांगा था और अब मुझे बुलाया गया है। मैं कल एसआईटी के समक्ष उपस्थित होकर चढ़ावे की कथित चोरी, दान के कथित दुरुपयोग तथा कथित भूमि घोटाले से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करूंगा।'

आप नेता ने दावा किया कि उनके पास उन आरोपों से जुड़े कई दस्तावेज हैं जिनकी एसआईटी जांच कर रही है और वह उन्हें जांच पैनल को सौंप देंगे।

सिंह ने राम मंदिर से जुड़े भूमि सौदों और दान व चढ़ावे के प्रबंधन में अनियमितताओं के आरोप लगाए थे और मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की थी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर को मिले दान और चढ़ावे के कथित दुरुपयोग की जांच के लिए हाल ही में पंत की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल का गठन किया था।

भाषा सं. सलीम जोहेब

जोहेब