Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

भदोही में पांच करोड़ से ज्यादा कीमत का गांजा नष्ट किया गया

भदोही (उप्र), 24 जून (भाषा) भदोही जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ जारी 'ऑपरेशन दहन' के तहत जब्त किया गया पांच करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का एक हजार किलोग्राम से ज्यादा वजन का गांजा बुधवार को नष्ट कर दिया।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ दर्ज 11 मामलों में ज़ब्त किए गए 1067 किलोग्राम गांजे को प्रयागराज जिले की संगम मेडिसर्व प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में एक इंसीनरेटर (कचरा जलाने वाली मशीन) के जरिए नष्ट किया गया।

उन्होंने बताया कि नष्ट किए गए नशीले पदार्थ की कीमत पांच करोड़ 38 लाख 40 हजार रुपये थी।

त्यागी ने बताया कि यह कार्रवाई ज़िला मादक पदार्थ निपटान कमेटी की मौजूदगी में तय कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार की गई।

भाषा सं. सलीम जोहेब

जोहेब