Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

हिप्र पुलिस और विशेष कार्य बल ने मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा, 4.41 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

शिमला, 24 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश में सिरमौर पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया और एक मादक पदार्थ तस्कर एवं उसके गिरोह की लगभग 4.41 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की।

पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि महमूद अली की संपत्ति जब्त कर ली गई है, जिसमें 12 छोटे वाहन, एक ट्रक और तीन घर शामिल हैं। वह अभी नाहन की 'मॉडर्न सेंट्रल जेल' में हिरासत में है। उन्होंने कहा कि जब्त की गई संपत्ति से जुड़ा मामला कानूनी कार्रवाई के लिए नयी दिल्ली में संबंधित अधिकारी को भेज दिया गया है।

स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम 1985 के तहत की गई कार्रवाई मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जारी अभियान में एक बड़ी उपलब्धि है।

हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में अली और उसके साथियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज किए गए हैं।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश