Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

सीएबी ने डिंडा को ‘विजन 2028’ का प्रमुख नियुक्त किया

कोलकाता, 24 जून (भाषा) बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार को राज्य के दो दिग्गज क्रिकेटरों उत्‍पल चटर्जी और अशोक डिंडा को अपने ‘विजन 2028’ कार्यक्रम के लिए नियुक्त किया।

सीएबी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ डिंडा को ‘विजन 2028’ का प्रमुख तथा तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है, जबकि चटर्जी को स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया गया है।”

दोनों ही खिलाड़ी भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं।

‘विजन 2028’ बंगाल क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसका उद्देश्य राज्य में खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और विकास को बढ़ावा देना है।

योजना के तहत अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर पुरुष एवं महिला टीमों के मुख्य कोचों के साथ-साथ सहायक कोचों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।

भाषा आनन्द

आनन्द