Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

दिल्ली कांग्रेस ने प्रश्नपत्र लीक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) कांग्रेस नेताओं और छात्र कार्यकर्ताओं ने प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए बुधवार को आरके पुरम के सेक्टर-8 मार्केट में विरोध-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने नीट, जेईई, सीयूईटी, यूजीसी-नेट, एसएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड और और राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं जैसी कई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चिंता जताई।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने कहा कि प्रश्नपत्र बार-बार लीक होने और परीक्षा से जुड़ी रुकावटों ने लाखों छात्रों के भविष्य और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाला है।

विरोध-प्रदर्शन के दौरान राजस्थान के कोटा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से दिए गए भाषण का एक वीडियो भी दिखाया गया।

इस भाषण में राहुल ने शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण, छात्रों पर पड़ने वाले दबाव और कोचिंग संस्थानों पर बढ़ती निर्भरता की आलोचना की थी।

भाषा पारुल सुरेश

सुरेश