Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

वॉटरवेज लीजर के आईपीओ को दूसरे दिन 51 प्रतिशत अभिदान मिला

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) कॉर्डेलिया क्रूज चलाने वाली कंपनी वॉटरवेज लीजर टूरिज्म लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को शेयर बिक्री के दूसरे दिन 51 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के आईपीओ में 41,84,004 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 21,42,270 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा निवेशकों के हिस्से को 2.34 गुना अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 32 प्रतिशत अभिदान मिला।

कंपनी ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 263.25 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी ने अपने 585 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 769-808 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। आईपीओ 25 जून को बंद होगा।

यह निर्गम पूरी तरह से शेयरों का नया निर्गम है, जिसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई घटक नहीं है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय