Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

कमजोर हाजिर मांग से जस्ता वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) हाजिर बाजार से कमजोरी का संकेत लेकर सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बुधवार को जस्ता की कीमत 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 358.40 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 2.10 रुपये या 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 358.40 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 611 लॉट के लिए कारोबार हुए।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश