Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

केरल में कम अल्कोहल वाले पेय पदार्थों की बिक्री पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है: मुख्यमंत्री सतीशन

तिरुवनंतपुरम, 24 जून (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने बुधवार को कहा कि संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने राज्य में कम अल्कोहल वाले पेय पदार्थों की बिक्री की अनुमति देने के बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है और वह गठबंधन के भीतर तथा संबंधित पक्षों के साथ बातचीत के बाद ही अपनी आबकारी नीति बनाएगी।

राज्य विधानसभा में बजट पर हुई बहस का जवाब देते हुए, सतीशन ने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि सरकार ने कर में बदलाव के जरिये शराब कंपनियों को अनुचित फायदा पहुंचाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक आबकारी नीति की बात है, तो यह एक राजनीतिक फैसला है। यूडीएफ इस पर आंतरिक रूप से चर्चा करेगा, एक मसौदा तैयार करेगा, सभी संबंधित पक्षों और हितधारकों से सलाह-मशविरा करेगा तथा फिर किसी नीति पर पहुंचेगा।’’

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बजट में घोषित कर दरों का अपने आप में यह मतलब नहीं था कि राज्य में कम अल्कोहल वाले पेय पदार्थ बेचे जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर उन चर्चाओं के बाद यूडीएफ यह तय करता है कि केरल में कम अल्कोहल वाले पेय पदार्थ बेचे जाने चाहिए, तो उनपर ये कर दरें लागू होंगी। अगर यूडीएफ तय करता है कि उन्हें नहीं बेचा जाना चाहिए, तो वे नहीं बेचे जाएंगे। आखिरकार, यह एक राजनीतिक फैसला है।’’

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश