Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

वेदांता रियल एस्टेट कारोबार में उतरी, नई अनुषंगी कंपनी बनाई

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) वेदांता लिमिटेड ने रियल एस्टेट क्षेत्र में उतरने के लिए पूर्ण स्वामित्व वाली एक नई अनुषंगी कंपनी ‘वेदांता प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड’ (वीपीपीएल) का गठन किया है।

कंपनी ने कहा कि वीपीपीएल वेदांता के रियल एस्टेट कारोबार और उससे जुड़ी गतिविधियों के लिए एक रणनीतिक इकाई के रूप में काम करेगी।

इस कदम का उद्देश्य अतिरिक्त भूमि और गैर-मुख्य संपत्तियों को बाजार में चढ़ाना तथा संयुक्त उद्यमों और कम परिसंपत्ति आधारित मॉडल के लिए एक अलग ढांचा तैयार करना है, ताकि कंपनी के मुख्य धातु और ऊर्जा व्यवसायों के विस्तार के लिए धन जुटाया जा सके।

बीएसई को दी गई जानकारी के अनुसार, वीपीपीएल का गठन 22 जून को महाराष्ट्र के मुंबई में किया गया है।

इस अनुषंगी कंपनी की अधिकृत पूंजी एक लाख रुपये है, जिसमें एक रुपये अंकित मूल्य वाले एक लाख इक्विटी शेयर शामिल हैं। इसकी चुकता पूंजी भी एक लाख रुपये है।

वेदांता ने एक लाख रुपये के नकद निवेश के माध्यम से इस कंपनी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी ली है, जिससे यह पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी बन गई है।

कंपनी ने बताया कि वीपीपीएल ने अभी तक व्यावसायिक गतिविधियां शुरू नहीं की हैं और वर्तमान में इसका कोई कारोबार नहीं है।

भाषा योगेश अजय

अजय