Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

बंधन बैंक ने एफडी पर ब्याज दर 0.20 प्रतिशत तक बढ़ाई

कोलकाता, 24 जून (भाषा) निजी क्षेत्र के बंधन बैंक ने चुनिंदा परिपक्वता जमा (एफडी) योजनाओं पर ब्याज दरों में 0.20 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। संशोधित दरों के तहत दो वर्ष से लेकर तीन वर्ष से कम अवधि की जमाराशि पर वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.95 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

नई दरें ऐसे समय घोषित की गई हैं जब कुछ बैंक अपनी जमा योजनाओं में बदलाव कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने महंगाई की लगातार चिंताओं के बीच इस महीने की शुरुआत में नीतिगत दर रेपो को 5.25 प्रतिशत पर कायम रखा था।

बंधन बैंक ने बुधवार को कहा कि इस बदलाव के बाद वरिष्ठ नागरिकों को दो से लेकर तीन साल से कम अवधि वाली एफडी पर 7.95 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, जबकि अन्य ग्राहकों को इसी अवधि के लिए 7.45 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

बंधन बैंक ने कहा कि वह पांच साल से कम अवधि वाली एफडी पर भी वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। अन्य ग्राहकों को ऐसी जमा राशि पर 7.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

बैंक का दावा है कि ये नई दरें बैंकिंग उद्योग में सबसे आकर्षक पेशकश में से हैं। एफडी के अलावा, बैंक पांच लाख रुपये से ज्यादा और 10 लाख रुपये तक के बचत खाते पर 6.5 प्रतिशत का ब्याज दर देना जारी रखेगा।

भाषा अजय अजय योगेश

योगेश