Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री रहमान बीजिंग पहुंचे; चिनफिंग के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे

बीजिंग, 24 जून (भाषा) बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान बुधवार को बीजिंग पहुंचे जहां वह चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों के बीच रिश्तों के भविष्य की दिशा तय करने पर बातचीत करेंगे।

रहमान सोमवार को कुआलालंपुर से चीन के शहर डालियान पहुँचे। इस तटीय शहर में, उन्होंने विश्व आर्थिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) की ओर से आयोजित ‘न्यू चैंपियंस’ की 17वीं वार्षिक बैठक में हिस्सा लिया।

रहमान बुधवार को डालियान से बीजिंग के लिए तेज रफ़्तार ट्रेन में सवार हुए जहाँ वह अगले दो दिनों में चिनफिंग, प्रधानमंत्री ली कियांग और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाक़ात करेंगे।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने सोमवार को बीजिंग में प्रेसवार्ता में कहा कि नेता अपनी बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों के भविष्य की दिशा तय करेंगे।

भाषा नेत्रपाल नरेश

नरेश