Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

संगमा ने मेघालय की लाकाडोंग हल्दी का जी7 सम्मेलन में प्रदर्शन करने के लिए मोदी की प्रशंसा की

शिलांग, 24 जून (भाषा) मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने हाल में फ्रांस में हुए जी7 शिखर सम्मेलन में राज्य की जीआई-टैग वाली लाकाडोंग हल्दी को दुनिया के सामने पेश करने के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की।

संगमा ने कहा कि इस कदम से मेघालय की समृद्ध कृषि विरासत और वहां के किसानों की मेहनत पर दुनिया का ध्यान गया है।

मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री, मेघालय के इस ‘सुनहरे मसाले’ को दुनिया के सामने लाने और हमारे किसानों की समृद्ध कृषि विरासत व क्षमता को उजागर करने के लिए आपका धन्यवाद।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा वैश्विक नेताओं के सामने पेश किए जाने के बाद, मेघालय के इस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर मसाले को वैश्विक मंच पर पहचान मिली है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इसका स्वागत किया। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि जी7 शिखर सम्मेलन में लाकाडोंग हल्दी की मौजूदगी भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के बेहतरीन उत्पादों के लिए बढ़ती वैश्विक सराहना को दर्शाती है और मेघालय के किसान समुदाय की क्षमता को रेखांकित करती है।

मेघालय के वेस्ट जयंतिया हिल्स जिले में मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा उगाई जाने वाली लाकाडोंग हल्दी अपनी बहुत अधिक करक्यूमिन मात्रा के लिए जानी जाती है। इसे 'भौगोलिक संकेतक' (जीआई) का दर्जा मिला है, जिससे यह राज्य के सबसे मशहूर कृषि उत्पादों में से एक बन गई है।

भाषा अमित नरेश

नरेश