नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
अधिकारियों ने बताया कि बैठक के दौरान उन्होंने राज्य से जुड़े विभिन्न घटनाक्रम पर चर्चा की।
गृह मंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ने आज केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।’’
भाषा अविनाश शफीक
शफीक