Breaking News

दिल्ली: गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से बाइक सवार 3 लोग गिरे, गंभीर रूप से घायल     |   ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने इस्तीफे का ऐलान किया     |   फिरोजाबाद: CM योगी ने 658 करोड़ की 81 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया     |   निहंग-व्यापारी विवाद: पंजाब के CM भगवंत की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बातचीत हुई     |   उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में हुए पुल हादसे का संज्ञान लिया     |  

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 973 भूखंडों के लिए ड्रॉ निकाला

नोएडा (उप्र), 18 जून (भाषा) यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने अपनी आवासीय योजना के तहत 973 भूखंडों के लिए बृहस्पतिवार को ड्रॉ निकाला। इस योजना के लिए 1,10,034 आवेदन किए गए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में ड्रॉ प्रक्रिया शाम तक जारी रही। अधिकारियों का कहना है कि देर रात तक ड्रॉ के परिणाम भी वेबसाइट पर अपडेट कर दिए जाएंगे। आवेदक शुक्रवार से ड्रॉ के परिणाम वेबसाइट पर देख सकेंगे।

प्राधिकरण के एसीईओ शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक्सपो सेंटर में ड्रॉ कराया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में आवेदक भी मौजूद रहे। इसके लिए आवंटन समिति के अलावा तीन सदस्य निगरानी समिति भी मौजूद रही।

उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों ने खुद आवंटन के लिए पर्चियों को ड्रॉप बॉक्स से निकाला। सभी सफल आवेदकों की पर्चियों और इनके निकलने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

भाषा सं शफीक

शफीक

शफीक