Breaking News

दिल्ली: गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से बाइक सवार 3 लोग गिरे, गंभीर रूप से घायल     |   ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने इस्तीफे का ऐलान किया     |   फिरोजाबाद: CM योगी ने 658 करोड़ की 81 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया     |   निहंग-व्यापारी विवाद: पंजाब के CM भगवंत की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बातचीत हुई     |   उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में हुए पुल हादसे का संज्ञान लिया     |  

यूरोपीय यूनियन ने रूस से संपर्क करने की कोशिश की

ब्रसेल्स, 18 जून (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) ने रूस से संपर्क स्थापित करने की शुरुआती कोशिश की है, ताकि अगर यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के लिए कोई बातचीत हो तो यूरोप को उससे बाहर न रखा जाए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस संघर्ष के बीच ईयू रूस के साथ फिर से बातचीत शुरू करने की कोशिश कर रहा है, जबकि वह यूक्रेन को अपना पूरा समर्थन भी दे रहा है।

वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोप और यूक्रेन को किनारे रखकर केवल अमेरिका के साथ यूक्रेन के भविष्य पर बातचीत करने की कोशिश की है।

ईयू के एक अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर कहा, “पिछले कुछ हफ्तों में कूटनीतिक स्तर पर कुछ संपर्क किए गए हैं ताकि बातचीत के रास्ते खोले जा सकें, लेकिन किसी भी ठोस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई है।”

एक अन्य अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की, लेकिन ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया।

पहले अधिकारी ने कहा, “ भविष्य में किसी भी स्थिति में ईयू के अपने खास हित होंगे जिन्हें सुरक्षित रखना जरूरी है, इसलिए रूस के साथ कूटनीतिक संपर्क बनाए रखना महत्वपूर्ण है। ईयू मध्यस्थ नहीं है। वह न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के लिए यूक्रेन को समर्थन देता है।”

रूस ने इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि पुतिन पहले कह चुके हैं कि यूरोप इस संघर्ष में मध्यस्थ की भूमिका नहीं निभा सकता, लेकिन उन्होंने ईयू से बातचीत से इनकार नहीं किया है।

एपी जोहेब अविनाश

अविनाश