Breaking News

दिल्ली: गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से बाइक सवार 3 लोग गिरे, गंभीर रूप से घायल     |   ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने इस्तीफे का ऐलान किया     |   फिरोजाबाद: CM योगी ने 658 करोड़ की 81 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया     |   निहंग-व्यापारी विवाद: पंजाब के CM भगवंत की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बातचीत हुई     |   उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में हुए पुल हादसे का संज्ञान लिया     |  

दिल्ली : नीट-यूजी परीक्षा के अभ्यर्थियों को डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) नीट-यूजी 2026 की 21 जून को दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए दिल्ली में अभ्यर्थियों को डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। एक आधिकारिक परिपत्र में यह जानकारी दी गई।

इसमें कहा गया है कि दिल्ली सरकार द्वारा यह सुविधा इसलिए शुरू की गई है ताकि परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने में अभ्यर्थियों को आसानी हो।

पंद्रह जून को जारी परिपत्र के अनुसार राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार 21 जून को पूरे दिन दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और 'दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम' (डीआईएमटीएस) क्लस्टर बसों में वैध प्रवेश पत्र दिखाकर मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकते हैं।

इसमें कहा गया है कि यह सुविधा आने और जाने दोनों यात्राओं के लिए उपलब्ध होगी।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश