Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

उप्र : भाजपा सांसद कंगना पर 'आपत्तिजनक' पोस्ट के लिए सपा विधायक के खिलाफ प्राथमिकी

प्रतापगढ़ (उप्र), 18 जून (भाषा) भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

साइबर पुलिस थाना प्रभारी राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि रानीगंज के सपा विधायक राकेश कुमार वर्मा का कथित तौर पर सोशल मीडिया पर रनौत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का एक वीडियो वायरल हुआ था।

उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि सपा विधायक ने महिला सांसद के खिलाफ अनुचित टिप्पणी की है।

पुलिस ने वर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

भाषा सं जफर मनीषा रंजन

रंजन