Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

नवी मुंबई: नौकरी के नाम पर 75 उम्मीदवारों से 1.73 करोड़ रुपये की ठगी, आठ लोगों पर मामला दर्ज

ठाणे, 18 जून (भाषा) नवी मुंबई में आकर्षक नौकरियों का वादा करके 75 उम्मीदवारों से 1.73 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में एक शिपिंग कंपनी के मालिकों और कर्मचारियों सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के नवी मुंबई कस्बे के खारघर में शिपिंग कंपनी के कार्यालय में काम करने वाले आरोपियों ने पीड़ितों को उच्च वेतन वाली नौकरियों का लालच दिया।

खारघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने नौकरी की चाह रखने वाले 75 उम्मीदवारों से पिछले दो महीने में 1,73,81,400 रुपये एकत्र किए, लेकिन उन्हें वादे के मुताबिक रोजगार नहीं दिलाया।

अधिकारी के अनुसार, जब पीड़ितों ने नौकरी संबंधी जानकारी के लिए कंपनी से संपर्क किया, तो आरोपियों ने जवाब देना बंद कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों में से एक ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें सभी 75 उम्मीदवारों की पहचान और उनकी ओर से आरोपियों को दी गई राशि का जिक्र किया गया था।

अधिकारी के मुताबिक, शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318 (धोखाधड़ी) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।

भाषा पारुल

पारुल