Breaking News

मुंबई: मुहर्रम पर जहरीला कैप्सूल मामले के आरोपी फैयाज को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची     |   दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू     |   SIA ने श्रीनगर की TADA कोर्ट में सरला भट्ट मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की     |   खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन जाएंगे     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |  

लखनऊ में नाबलिग भांजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ, आठ जून (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग भांजी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने को लेकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंथरा थानाक्षेत्र के ओंकार (32) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक रविवार को किशोरी की मां ने बंथरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि उसकी 13 साल की बेटी 2-3 दिन पहले लखनऊ में अपने मामा के घर गई थी, जहां आरोपी ओंकार ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और फिर इस किशोरी के साथ के साथ दुष्कर्म किया।

इस शिकायत के आधार पर ओंकार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 65 (दुष्कर्म के लिए सज़ा) और 115 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक पुलिस टीम बनाई गई जिसने सोमवार को आरोपी ओंकार को नारायणपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घायल किया और फिर अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान ओंकार ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और कहा कि उससे गलती हो गई थी।

पुलिस ने कहा कि आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है और अन्य तथ्य और सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।

भाषा आनन्‍द

राजकुमार

राजकुमार