Breaking News

मुंबई: मुहर्रम पर जहरीला कैप्सूल मामले के आरोपी फैयाज को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची     |   दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू     |   SIA ने श्रीनगर की TADA कोर्ट में सरला भट्ट मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की     |   खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन जाएंगे     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |  

झारखंड के चतरा में लापता युवक का शव मिला, पुलिस को हत्या का संदेह

चतरा, आठ जून (भाषा) झारखंड के चतरा जिले में पिछले कुछ दिनों से लापता एक युवक का शव मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, राजपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गड़िया गांव के निवासी प्रमोद कुमार (18) का शव रविवार रात तलाशी अभियान के दौरान बुधिया मदार नदी के किनारे से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि शव को वहां रेत के नीचे दबाया गया था।

पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है।

अधिकारियों के अनुसार, कुमार शनिवार शाम से लापता था।

पुलिस के अनुसार कुमार के पिता देवलाल यादव ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिमेष नैथानी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, 'पीड़ित के शव को आज सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच के दौरान शरीर पर चोट के निशान मिले, जिससे हत्या का संदेह पैदा हुआ।'

भाषा

राखी प्रशांत

प्रशांत