Breaking News

मुंबई: मुहर्रम पर जहरीला कैप्सूल मामले के आरोपी फैयाज को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची     |   दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू     |   SIA ने श्रीनगर की TADA कोर्ट में सरला भट्ट मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की     |   खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन जाएंगे     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |  

दिल्ली होटल आग मामला: अदालत ने मालिक की पुलिस हिरासत दो दिन के लिए बढ़ाई

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने दक्षिण दिल्ली के एक होटल में लगी आग से जुड़े मामले में होटल के मालिक की पुलिस हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी।

अदालत ने मामले में एक अन्य आरोपी रसोइए को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पिछले सप्ताह होटल में आग लगने से 22 लोगों की मौत हो गई थी।

न्यायिक मजिस्ट्रेट भानु प्रताप सिंह इस मामले में होटल मालिक लवकेश बजाज की हिरासत बढ़ाने की दिल्ली पुलिस की याचिका पर सुनवाई कर रहे थे।

अदालत ने याचिका स्वीकार करते हुए बजाज की हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी और रसोइए केशव नेगी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

नेगी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।

जांचकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नेगी की लापरवाही के कारण ही तीन जून को मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में ‘फ्लोरिश स्टे’ में आग लगी थी।

होटल में लगी आग की जारी जांच के तहत प्रतिष्ठान से जुड़े कई अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

होटल मालिक बजाज को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था और उन पर गैर इरादतन हत्या सहित कई आरोप लगाए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इमारत के पास अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं था।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश