Breaking News

मुंबई: मुहर्रम पर जहरीला कैप्सूल मामले के आरोपी फैयाज को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची     |   दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू     |   SIA ने श्रीनगर की TADA कोर्ट में सरला भट्ट मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की     |   खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन जाएंगे     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |  

बिहार के अरवल में नहर में ‘एसयूवी’ गाड़ी गिरने से चार लोगों की मौत

अरवल, आठ जून (भाषा) बिहार के अरवल जिले में एक ‘एसयूवी’ गाड़ी के नहर में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के अरवल नगर थानाक्षेत्र में गांधी मैदान के समीप रविवार देर रात हुई तथा मृतकों की पहचान राहुल कुमार, मनोज कुमार, त्रिशंक राज और अमन राज के रूप में हुई है।

अधिकारी के अनुसार इन सभी की आयु 20 से 35 वर्ष के बीच बतायी जा रही है।

अरवल के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) कुमार संजय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘यह घटना रात करीब 12 बजे एवं 12:30 बजे के बीच हुई, जब लोग एसयूवी गाड़ी से अपने एक परिचित से मुलाकात कर लौट रहे थे। रात में कम दृश्यता के कारण वाहन सोन नहर में गिर गया। वाहन में सवार पांच लोगों में से चार की मौत वाहन के अंदर ही हो गई, जबकि पांचवें व्यक्ति रोहित कुमार को पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।’’

उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा लिया गया है और उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है।

हालांकि, अमन राज के संबंध में पूरी जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी है और उसका शव शवगृह में सुरक्षित रखा गया है।

एसडीपीओ ने कहा, ‘‘अमन राज के पटना का निवासी होने की संभावना है। पटना पुलिस को सूचना दे दी गई है और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।’’

उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा कैलाश राजकुमार

राजकुमार