Breaking News

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |   चीनी सेना में बड़ा फेरबदल: शी जिनपिंग ने दो नए सैन्य कमांडरों को प्रमोट किया     |   अपकमिंग फिल्म में बनेंगी नन: सिनेमा में वापसी को लेकर सेलिना जेटली ने खोले राज     |   अहमदाबाद में आज शाम PM मोदी करेंगे 7600 करोड़ की CG Semi फैक्ट्री का उद्घाटन     |   मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |  

नीट के प्रश्न पत्र लाने-ले जाने के लिए भारतीय वायु सेना की मदद ली जा रही: एनटीए महानिदेशक

हैदराबाद, छह जून (भाषा) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने शनिवार को कहा कि 21 जून को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्रों को लाने-ले जाने के लिए भारतीय वायुसेना की मदद ली जा रही है।

तेलंगाना के मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव द्वारा नीट की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में डिजिटल माध्यम से शामिल हुए सिंह ने कहा कि परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जा रही है।

राज्य सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘उन्होंने (सिंह ने) कहा कि प्रश्नपत्रों को लाने-ले जाने के लिए पहली बार भारतीय वायुसेना की मदद ली जा रही है, जो परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने और सुरक्षा को दिए जा रहे महत्व को दर्शाता है।’’

इस बीच, मुख्य सचिव ने अधिकारियों से मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने जिला अधिकारियों को सभी संबंधित विभागों के निकट समन्वय में काम करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो।

भाषा सिम्मी संतोष

संतोष