Breaking News

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |   चीनी सेना में बड़ा फेरबदल: शी जिनपिंग ने दो नए सैन्य कमांडरों को प्रमोट किया     |   अपकमिंग फिल्म में बनेंगी नन: सिनेमा में वापसी को लेकर सेलिना जेटली ने खोले राज     |   अहमदाबाद में आज शाम PM मोदी करेंगे 7600 करोड़ की CG Semi फैक्ट्री का उद्घाटन     |   मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |  

कुडुंबश्री ने निधि अनियमितताओं के आरोप में वायनाड के तीन अधिकारियों को बर्खास्त किया

तिरुवनंतपुरम, छह जून (भाषा) कुडुंबश्री ने वायनाड जिले में स्थित उसके मिशन के तीन अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। यह कदम प्रारंभिक जांच में कथित तौर पर जिले के आठ वीडीवीके केंद्रों में धन के उपयोग में वित्तीय अनियमितताएं पाए जाने के बाद उठाया गया।

कुडुंबश्री राज्य सरकार का गरीबी उन्मूलन अभियान है।

मिशन के कार्यकारी निदेशक द्वारा जारी एक हालिया आदेश में कहा गया है कि जिला कार्यक्रम प्रबंधक जयेश वी, वन धन विकास केंद्र (वीडीवीके) समन्वयक हरीश यू.पी. और विशेष परियोजना समन्वयक साईकृष्णन कथित अनियमितताओं में शामिल पाए गए हैं।

इसमें कहा गया है कि अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया है।

आदेश में आगे कहा गया कि यह कार्रवाई कुडुंबश्री मिशन के तहत संचालित वीडीवीके केंद्रों के निरीक्षण के बाद वायनाड जिला मिशन समिति द्वारा प्रस्तुत प्रारंभिक रिपोर्ट पर आधारित थी।

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय की प्रधानमंत्री वन धन योजना के तहत स्थापित वीडीवीके का उद्देश्य लघु वन उत्पादों के मूल्यवर्धन, प्रसंस्करण और विपणन के माध्यम से जनजातीय आजीविका को बढ़ावा देना और उद्यमशीलता विकसित करने में जनजातीय समुदायों का समर्थन करना है।

भाषा

प्रशांत दिलीप

दिलीप