Breaking News

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |   चीनी सेना में बड़ा फेरबदल: शी जिनपिंग ने दो नए सैन्य कमांडरों को प्रमोट किया     |   अपकमिंग फिल्म में बनेंगी नन: सिनेमा में वापसी को लेकर सेलिना जेटली ने खोले राज     |   अहमदाबाद में आज शाम PM मोदी करेंगे 7600 करोड़ की CG Semi फैक्ट्री का उद्घाटन     |   मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |  

महाराष्ट्र के ठाणे में फर्जी लिंक के जरिए 22 लोगों से 31 लाख रुपये से अधिक की ठगी

ठाणे, छह जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पाइप से गैस की आपूर्ति करने वाली एक कंपनी के बिल भुगतान को अद्यतन करने के बहाने भेजे गए लिंक के माध्यम से 60 वर्षीय एक व्यक्ति समेत 21 लोगों से 31 लाख रुपये से अधिक की कथित ठगी की गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कल्याण के खड़कपाड़ा निवासी शिकायतकर्ता को 30 मई को 'दिवेश जोशी' के नाम के किसी व्यक्ति द्वारा उसके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप संदेश प्राप्त हुआ।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने ‘महानगर गैस बिल अपडेट’ नाम की एक एपीके फाइल भेजी और पीड़ित से डेबिट कार्ड के जरिए 10 रुपये का भुगतान करने को कहा। भुगतान विफल होने पर, शिकायतकर्ता को दूसरा कार्ड इस्तेमाल करने के लिए कहा गया।

इसके तुरंत बाद, उसे ओटीपी मिलने शुरू हो गए और छह लेनदेन में उसके दो बैंक खातों से कुल 8.68 लाख रुपये निकाल लिए गए।

खड़कपाड़ा पुलिस के अनुसार, इसी तरह 21 अन्य व्यक्तियों से 22.74 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

राखी माधव संतोष

संतोष