Breaking News

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |   चीनी सेना में बड़ा फेरबदल: शी जिनपिंग ने दो नए सैन्य कमांडरों को प्रमोट किया     |   अपकमिंग फिल्म में बनेंगी नन: सिनेमा में वापसी को लेकर सेलिना जेटली ने खोले राज     |   अहमदाबाद में आज शाम PM मोदी करेंगे 7600 करोड़ की CG Semi फैक्ट्री का उद्घाटन     |   मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |  

श्रीलंका: हिरासत में लिये गये खुफिया विभाग के पूर्व प्रमुख को प्रताड़ित किये जाने का आरोप

कोलंबो, छह जून (भाषा) श्रीलंका के खुफिया विभाग के पूर्व प्रमुख सुरेश सल्ले की पत्नी ने आरोप लगाया कि हिरासत में लिये गये उनके पति के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है और इसके विरोध में उन्होंने (सल्ले ने) आमरण अनशन शुरू कर दिया है। पू्र्व प्रमुख की पत्नी द्वारा देश के पुलिस प्रमुख को लिखे एक पत्र में यह जानकारी सामने आई है।

मनोरी सल्ले ने शनिवार को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि फरवरी में हिरासत में लिए जाने के बाद से उनके पति को ‘यातना, क्रूर, अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार’ का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने अपने पति सुरेश सल्ले की निरंतर हिरासत की तत्काल आपराधिक जांच की मांग की।

मनोरी ने कहा कि उनके पति ने हिरासत में अपने साथ हो रहे अपमानजनक व्यवहार के विरोध में शनिवार को आमरण अनशन शुरू किया।

उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि उनके पति की शारीरिक और मानसिक स्थिति का आकलन करने के लिए एक न्यायिक चिकित्सा अधिकारी द्वारा उनकी जांच की जाए।

खुफिया विभाग के पूर्व प्रमुख ने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान उनके पति का स्वास्थ्य बिगड़ गया था।

इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी।

श्रीलंका की राज्य खुफिया सेवा के पूर्व प्रमुख और सेवानिवृत्त मेजर जनरल सुरेश सल्ले को 2019 के ईस्टर संडे बम धमाकों की पुनः शुरू की गई जांच के तहत 25 फरवरी को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

गिरजाघरों और आलीशान होटलों पर हुए सिलसिलेवार समन्वित आत्मघाती हमलों में विदेशी नागरिकों सहित 270 लोग मारे गए थे और सैकड़ों अन्य घायल हुए थे।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव