नयी दिल्ली, छह जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शनिवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
अर्थ6 लीड मोदी ईएसी बैठक
प्रधानमंत्री ने वैश्विक अस्थिरता के बीच आर्थिक वृद्धि पर ईएसी के साथ की चर्चा
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को 'प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद' (ईएसी-पीएम) के सदस्यों के साथ बैठक कर वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की आर्थिक वृद्धि को तेज करने के उपायों पर चर्चा की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
दि45 दिल्ली सीजेपी तीसरी लीड प्रदर्शन
उन्हें बता दीजिए, हम डरते नहीं हैं: अभिजीत दीपके
नयी दिल्ली, सैकड़ों प्रदर्शनकारी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एकत्र हुए और इस दौरान सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से यह संदेश देने को कहा कि ‘‘हम डरते नहीं’’ है।
दि20 कांग्रेस लीड ओएसएम
प्रधान का पद पर बने रहना लाखों छात्रों और उनके परिवारों का अपमान: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर शनिवार को कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पद पर बने रहना सत्ता के लिए उनकी ‘‘निर्लज्ज लालसा’’ का परिचायक तथा लाखों छात्रों और उनके परिवारों का अपमान है।
प्रादे163 बिहार राजद लीड सुरक्षा
राबड़ी के आवास पर राजद नेताओं ने दिया पहरा, दावा किया: पार्टी के शीर्ष नेताओं ने सुरक्षा लौटाई
पटना, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर शनिवार को उस समय नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला जब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कई नेता वहां पहरा देते दिखे। राजद नेताओं ने दावा किया कि उनकी नेता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार द्वारा ‘‘अनुचित’’ व्यवहार किए जाने के विरोध में अपनी सुरक्षा ‘‘वापस’’ कर दी है।
प्रादे59 पंजाब दुर्घटना लीड मौत
पंजाब : फिरोजपुर में पिकअप वाहन और ट्रक की टक्कर में नौ लोगों की मौत
फिरोजपुर, पंजाब के फिरोजपुर में शनिवार को एक पिकअप वाहन की ट्रक से टक्कर हो जाने के कारण नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे142 कर्नाटक सुरजेवाला मंत्री इस्तीफा
रामलिंगा रेड्डी ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है : कांग्रेस महासचिव सुरजेवाला का दावा
बेंगलुरु, कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक में पार्टी प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को दावा किया कि वरिष्ठ नेता रामलिंगा रेड्डी ने पार्टी नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद मंत्री पद से अपना इस्तीफा वापस ले लिया है।
प्रादे120 बंगाल रेलवे लीड शुभेंदु
बंगाल में एक लाख करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी: शुभेंदु अधिकारी
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि आने वाले वर्षों में राज्य में लगभग एक लाख करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी।
प्रादे76 केरल बारिश
केरल में भारी बारिश से जलभराव, पांच जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी
तिरुवनंतपुरम, केरल के विभिन्न हिस्सों में रात भर हुई भारी बारिश शनिवार सुबह भी जारी रही, जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं, पेड़ उखड़ गए, घरों को नुकसान पहुंचा और राज्य के कुछ हिस्सों में सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
वि16 रूस पुतिन भारत
मोदी के नेतृत्व के दौरान भारत को प्रतिबंधों की धमकी उल्टी पड़ेगी: पुतिन
सेंट पीटर्सबर्ग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के दौरान “प्रतिबंधों की धमकियों” से भारत की संप्रभुता को कमजोर करने की कोई भी कोशिश “तुरंत उल्टी पड़ेगी”।
अर्थ1 जीडीपी वृद्धि प्रतिक्रिया
पश्चिम एशिया संकट, महंगाई से चालू वित्त वर्ष में जीडीपी वृद्धि पर दबावः विशेषज्ञ
नयी दिल्ली : भारतीय अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2025-26 में भले ही उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 7.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है लेकिन अर्थशास्त्रियों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष, ऊंची ऊर्जा कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर धीमी पड़ने को लेकर आगाह किया है।
खेल48 खेल टेनिस ओपन लीड महिला
मीरा आंद्रीवा ने रचा इतिहास, बनीं ग्रैंड स्लैम चैंपियन
पेरिस, रूस की टेनिस सनसनी मीरा आंद्रीवा ने शनिवार को यहां फ्रेंच ओपन महिला एकल के फाइनल में पोलैंड की माया च्वालिंस्का को 6-3, 6-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।
खेल4 खेल शतरंज लीड भारत
प्रज्ञानानंदा ने रचा इतिहास, नार्वे शतरंज का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने
ओस्लो, ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा इतिहास रचते हुए अंतिम दौर में जर्मनी के विन्सेंट कीमर को हराकर प्रतिष्ठित नार्वे शतरंज का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।
भाषा शफीक माधव
माधव