Breaking News

गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   उत्तराखंड: बागेश्वर सहित 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद     |   महाराष्ट्र: भारी बारिश और भूस्खलन के चलते पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पूरी तरह बंद     |   अयोध्याः श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे पर होगा फैसला     |   ऑस्ट्रेलिया ने जीता महिला क्रिकेट विश्व कप, जय शाह ने दी बधाई     |  

पाकिस्तान तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए भारत में टीम नहीं भेजेगा

लाहौर, पांच जून (भाषा) पाकिस्तान एशियाई तलवारबाजी चैंपियनशिप के लिए भारत में अपनी टीम नहीं भेजेगा।

पाकिस्तान तलवारबाजी महासंघ के सचिव उस्मान अहमद ने कहा कि आयोजकों ने भारत में पाकिस्तान के खिलाड़ियों के वीजा और सुरक्षा को लेकर कोई आश्वासन नहीं दिया है।

उस्मान ने कहा, ‘‘इन आश्वासनों के बिना हमने चैंपियनशिप में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।’’

यह चैंपियनशिप 18 से 24 जून तक नई दिल्ली में आयोजित हो रही है।

उन्होंने कहा कि वीजा और सुरक्षा के लिए सरकारी मंजूरी और आश्वासन प्राप्त करना आयोजकों की जिम्मेदारी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने दो बार आयोजन समिति और भारतीय तलवारबाजी संघ से आश्वासन प्राप्त करने के लिए संपर्क किया, लेकिन हमें आश्वासन नहीं मिला।’’

उस्मान ने कहा कि आवश्यक आश्वासन के बिना वीजा आवेदन दस्तावेज जमा करने और टीम भेजने की प्रक्रिया शुरू करने का कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘विभिन्न खेलों के एशियाई और विश्व निकायों को इस बारे में सोचना चाहिए क्योंकि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए, सुरक्षा और अन्य आश्वासनों के बिना कोई भी भागीदारी संभव नहीं है।’’

भाषा आनन्द मोना

मोना