Breaking News

गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   उत्तराखंड: बागेश्वर सहित 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद     |   महाराष्ट्र: भारी बारिश और भूस्खलन के चलते पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पूरी तरह बंद     |   अयोध्याः श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे पर होगा फैसला     |   ऑस्ट्रेलिया ने जीता महिला क्रिकेट विश्व कप, जय शाह ने दी बधाई     |  

हाजिर मांग के कारण कच्चातेल वायदा कीमत मजबूत

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल की कीमत 15 रुपये की तेजी के साथ 8,857 रुपये प्रति बैरल हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का जून माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 15 रुपये या 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,857 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 4,806 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 92.78 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.05 प्रतिशत बढ़कर 95.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश