नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के बीच वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को ग्वारसीड की कीमत 7 रुपये की गिरावट के साथ 5,954 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 7 रुपये या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,954 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई। इसमें 38,685 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश