Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा नेता गणेश खांकर के नए कार्यालय का किया उद्घाटन

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को मुंबई के दहिसर में वरिष्ठ भाजपा नेता गणेश खांकर के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कार्यालय स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रमुख केंद्र बनेगा। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने गणेश खांकर को उत्तर मुंबई में भाजपा की मजबूत नींव रखने वाला नेता बताया।

उन्होंने कहा, "आज हम सभी के लिए खुशी का दिन है। उत्तर मुंबई में भाजपा की मजबूत नींव रखने वाले वरिष्ठ नेता गणेश खांकर जी के नए कार्यालय के उद्घाटन पर मैं उन्हें, उनके परिवार और सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूं।" गोयल ने कहा कि यह कार्यालय जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगा और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करने में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि यह कार्यालय स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान का केंद्र बनेगा। जिस तरह मनीषा ताई ने वर्षों तक इस क्षेत्र की सेवा की है, उसी तरह हमारे नगरसेवक दिन-रात मेहनत कर इस इलाके को आदर्श और समृद्ध बनाएंगे।" पीयूष गोयल ने मुंबई के बोरीवली पश्चिम स्थित इंस्टीट्यूशन ऑडिटोरियम में एक नए इंटरनेशनल बैकालॉरिएट (IB) और सीबीएसई (CBSE) स्कूल का भी उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि गणेश खांकर ने अपना पूरा जीवन क्षेत्र के विकास और लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया है। गोयल ने कहा, "मुझे विश्वास है कि यह शिक्षण संस्थान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का केंद्र बनेगा और आने वाली पीढ़ियों की शिक्षा एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।" उन्होंने भाजपा की नगरसेविका मनीषा चौधरी के कार्यों की भी सराहना करते हुए कहा कि पार्टी के जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम करते रहेंगे।