Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

कमजोर हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में गिरावट

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को ग्वारगम की कीमत 27 रुपये की गिरावट के साथ 11,425 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 27 रुपये यानी 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,425 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसमें 31,130 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग तथा उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश