Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

राजस्थान के पूर्वी एवं पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई और आंधी चली

जयपुर, चार जून (भाषा) राजस्थान के पूर्वी एवं पश्चिमी भागों के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि इस दौरान धूलभरी आंधी भी चली।

मौसम विभाग के अनुसार, फलौदी सहित पश्चिमी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर रात के समय गर्मी रही।

विभाग ने बताया, कोटा जिले के सांगोद में सबसे अधिक 28 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा हुई जबकि बीकानेर में 20 मिमी, कोटा में 3.8 मिमी और डूंगरपुर में 2.5 मिमी बारिश हुई।

विभाग के अनुसार, राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर में 43.7 डिग्री, चूरू में 43.2 डिग्री, जैसलमेर में 43 डिग्री, पिलानी में 42.9 डिग्री और फलौदी में 42.8 डिग्री अधिकत तापमान रहा।

राज्य के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री से ऊपर रहा तथा जयपुर में यह 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि पांच से सात जून तक राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम प्रणाली के प्रभाव से बादल गरज सकते हैं और बारिश हो सकती है।

विभाग ने कहा कि जून के पहले सप्ताह में वर्षा सामान्य रहने की संभावना है, जबकि दूसरे सप्ताह में सामान्य से कम वर्षा होने की उम्मीद है।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार