Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

ताजा लिवाली से धनिया के वायदा भाव में तेजी

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की खरीद करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को धनिया की कीमत में तेजी आई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के जून महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 2 रुपये की तेजी के साथ 12,680 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 22,140 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

व्यापारियों ने बताया कि वायदा कारोबार में प्रतिभागियों द्वारा खरीदे गये नये सौदों ने धनिया की कीमतों को सहारा दिया।

बाजार के प्रतिभागी कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में और संकेत पाने के लिए, उत्पादक क्षेत्रों से होने वाली आवक और स्टॉक रखने वालों की मांग पर भी नजर रख रहे हैं।

विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाज़ार में पर्याप्त आपूर्ति ने, हालांकि, धनिया की कीमतों में बढ़त को सीमित कर दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश