Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

श्रीनगर, चार जून (भाषा) कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वी के बिर्दी ने अगले महीने से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और साजो सामान संबंधी तैयारियों की बृहस्पतिवार को समीक्षा की।

बिर्दी ने तीर्थयात्रियों के सुरक्षित, सुगम और परेशानी मुक्त अनुभव के लिए सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के वास्ते सभी हितधारकों के बीच समन्वित प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया।

दक्षिण कश्मीर में स्थित अमरनाथ की पवित्र गुफा की वार्षिक तीर्थयात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी और 57 दिनों के बाद 28 अगस्त को समाप्त होगी। 13 से 70 वर्ष की आयु के तीर्थयात्री इस वार्षिक यात्रा में भाग ले सकते हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया, ‘‘आगामी श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 की तैयारियों के मद्देनजर, कश्मीर के आईजीपी वी के बिर्दी, सेंट्रल कश्मीर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजीव पांडे और गांदरबल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुधांशु धामा के साथ बालटाल आधार शिविर का दौरा किया ताकि यात्रा के सुचारू संचालन के लिए की जा रही सुरक्षा और रसद व्यवस्था की गति की समीक्षा की जा सके।’’

इस दौरे के दौरान, अधिकारियों ने यात्रा के लिए तैनात जम्मू और कश्मीर पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के कर्मियों के लिए स्थापित विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया।

प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारियों ने आधार शिविर में सुरक्षा अवसंरचना, आवास, संचार सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों का आकलन किया।

उन्होंने बताया, ‘‘संबंधित अधिकारियों को उच्चतम स्तर की तैयारियों को बनाए रखने और यात्रा शुरू होने से काफी पहले सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश जारी किए गए।’’

भाषा

धीरज नरेश

नरेश