Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

ममता बनर्जी कालीघाट मंदिर गयीं, पूजा अर्चना की

कोलकाता, चार जून (भाषा) पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बृहस्पतिवार को कालीघाट काली मंदिर गयीं जहां उन्होंने पूजा एवं अर्चना की।

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख मंदिर परिसर में दाखिल हुईं और जब तक देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन नहीं कर लिए, वह धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करती रहीं।

कर्नाटक से आए चार लोगों के एक परिवार ने प्रदेश की तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी ममता बनर्जी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया जिसका उन्होंने मुस्कुराकर और सम्मान के साथ जवाब दिया।

इसके बाद उन्होंने देवी के दर्शन किए।

यह मंदिर उनके कालीघाट स्थित आवास से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

भाषा रंजन नरेश

नरेश

नरेश