Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

मथुरा में बच्ची को अगवा कर श्मशान में उसके साथ किया गया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मथुरा (उप्र), चार जून (भाषा) मथुरा जनपद के एक गांव में एक युवक अपनी मां के पास सो रही एक बच्ची को कथित तौर पर उठाकर श्मशान ले गया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया । पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि बेहोश हो जाने पर बच्ची को वहीं छोड़कर वह भाग गया तथा बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

छाता क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा ने बताया कि बुधवार रात एक युवक खिड़की तोड़कर एक घर में घुस गया और मां के पास सो रही सात साल की बच्ची को उठाकर ले गया।

वर्मा के अनुसार बच्ची हल्ला न मचा पाए इसके लिए आरोपी ने उसका मुंह हाथ से बंद कर दिया। इस दौरान उसका पिता एवं परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि तड़के चार बजे जब उसकी मां जगी तो उसने बच्ची को गायब पाया तथा काफी ढूढने के बाद बच्ची श्मशान में बेहोश पड़ी मिली।

वर्मा के अनुसार होश में आने पर बच्ची ने मां—बाप को बताया कि राहुल उसे जबरिया उठा ले गया और उसके साथ गंदा काम किया।

पुलिस के अनुसार बच्ची ने अपने परिवारवालों को बताया कि जब वह शोर मचाने लगी तब आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया।

पुलिस के अनुसार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।

वर्मा ने कहा कि पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार