Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर अगरतला पहुंचे

अगरतला, चार जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर अगरतला पहुंचे जिसके दौरान वह एक विरासत होटल परियोजना की आधारशिला रखेंगे और एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शाह शाम लगभग 6:10 बजे अगरतला पहुंचे। इससे पहले दिन में उन्होंने शिलांग में उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) के पूर्ण सत्र का उद्घाटन किया।

पश्चिम त्रिपुरा के जिलाधिकारी विशाल कुमार ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘अपने दौरे के दौरान, शाह शुक्रवार को यहां पुराने राजभवन परिसर में प्रस्तावित ‘पुष्पबंता पैलेस’ होटल की आधारशिला रखेंगे।’’

राज्य सरकार ने पिछले साल 14 मार्च को टाटा समूह द्वारा प्रवर्तित इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) के साथ प्रतिष्ठित पुष्पबंता पैलेस को पांच सितारा होटल में बदलने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।

कुमार ने कहा, ‘‘शाह शालबागान स्थित बीएसएफ मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री माणिक साहा, मुख्य सचिव जेके सिन्हा, बीएसएफ की त्रिपुरा सीमांत की महानिरीक्षक प्रिंस रानी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।’’

भाषा शफीक नरेश

नरेश