Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

नेपाल के विदेशमंत्री शिशिर खनाल की तीन दिवसीय भारत यात्रा पांच जून से

(शिरिष बी प्रधान)

काठमांडू, चार जून (भाषा)नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के निमंत्रण पर पांच से सात जून तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। नेपाली सरकार ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

खनाल नयी दिल्ली में अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ औपचारिक बैठक करेंगे।

नेपाल सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘दोनों पक्ष व्यापार, निवेश, संपर्क, ऊर्जा और जन-संबंधों सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से पारस्परिक हित के मामलों पर चर्चा करेंगे।’’

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उच्च स्तरीय दौरों के नियमित आदान-प्रदान के तहत, यह दौरा नेपाल और भारत के बीच स्थायी और बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगा।

मार्च में प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने सत्ता संभाली थी और उनके सरकार के किसी मंत्री की यह भारत की पहली यात्रा होगी।

नेपाल के नेताओं ने परंपरागत रूप से भारत के साथ करीबी संबंध को महत्व दिया है, जो दोनों पड़ोसी देशों के बीच घनिष्ठ राजनीतिक, आर्थिक और जन-संबंधों को दर्शाता है।

भाषा धीरज नरेश

नरेश