Breaking News

चारा घोटाला केस में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने से इनकार     |   16 जुलाई को जुटेगी कांग्रेस पार्लियामेंट्री टीम, सोनिया गांधी की अगुवाई में मंथन     |   बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT ने दान की गिनती वाली जगह का निरीक्षण किया     |   शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 'मन्नत' में रेनोवेशन का रास्ता साफ     |   बिहार में बांकीपुर उपचुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी: आज समीक्षा करेंगे नितिन नबीन     |  

कंप्यूटेक्स 2026: इंटेल ने पेश किए नए एआई समाधान

ताइपे, चार जून (भाषा) इंटेल ने ताइपे में आयोजित एक बड़े प्रौद्योगिकी व्यापार आयोजन में एआई-केंद्रित नई प्रौद्योगिकी, रणनीतिक साझेदारियों और अगली पीढ़ी के प्रोसेसर को पेश किया।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लिप-बू टैन ने मंगलवार को ‘कॉम्प्यूटेक्स 2026’ में कहा, ‘‘हम अपने सभी साझेदारों के साथ मिलकर ऐसे बेहतरीन उत्पाद बनाने पर गर्व महसूस करते हैं जो ग्राहकों को प्रसन्न करेंगे और अधिक लोगों तक एआई की शक्ति पहुंचाएंगे ताकि हम मिलकर एक बेहतर भविष्य बना सकें।”

ये घोषणाएं एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, एंटरप्राइज कंप्यूटिंग और अगली पीढ़ी के प्रोसेसर तक फैली हुई थीं। ये इंटेल के उन प्रयासों को दर्शाती हैं जिनके तहत कंपनी एआई प्रौद्योगिकी ढांचे के विभिन्न हिस्सों प्रोसेसर, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, एंटरप्राइज एआई सिस्टम और उद्योग-विशिष्ट अनुप्रयोगों में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है।

इंटेल ने कहा कि यह मंच उच्च-प्रदर्शन एआई इन्फरेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। साथ ही लागत और ऊर्जा दक्षता में सुधार करता है।

टैन के साथ मंच पर परप्लेक्सिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरविंद श्रीनिवास, फॉक्सकॉन के मुख्य उत्पाद अधिकारी जेरी ह्सियाओ, सांबा नोवा के सह-संस्थापक एवं सीईओ रोड्रिगो लियांग, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स के सीईओ रॉबर्ट स्मिथ और कई इंटेल अधिकारी मौजूद थे।

यह ताइवान एक्सटर्नल ट्रेड डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा आयोजित किया गया था।

लियांग ने कहा कि कार्यक्रम में दिखाए गए ‘डेमो’ में यह प्रदर्शित किया गया कि कैसे एआई काम के बोझ को सांबा नोवा, इंटेल और एनवीडिया के चिप पर वितरित किया जा सकता है जिससे एक ही एआई मॉडल विभिन्न कंप्यूटिंग आर्किटेक्चर पर चल सके।

कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित सर्च इंजन परप्लेक्सिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरविंद श्रीनिवास ने ऐसे एआई सिस्टम की परिकल्पना पेश की है, जो कई एआई मॉडल, उपकरण और फाइल को एक साथ जोड़कर काम कर सके। साथ ही गोपनीयता, लागत व प्रदर्शन का संतुलन बनाए रखे।

कंपनी ने कई रणनीतिक साझेदारियों की घोषणा की जिनका उद्देश्य उद्योग-विशिष्ट एआई समाधान विकसित करना है।

भाषा निहारिका रमण

रमण