नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :---
दि40 दिल्ली होटल लीड आग जांच
होटल अग्निकांड: जांच छत पर जाने के बंद रास्ते, कमरों में हीटर व नियमों के उल्लंघन पर केंद्रित
नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर अग्निकांड की जांच के तहत बृहस्पतिवार को आग से तबाह होटल की इमारत की छानबीन की और पाया कि छत पर जाने का रास्ता बंद था तथा कई कमरों में खाना पकाने के लिए हीटर का इस्तेमाल किया जा रहा था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रादे124 बिहार तीसरी लीड अस्पताल आग
मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में आग से पांच की मौत, मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने जताया शोक
मुजफ्फरपुर, बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के ह्मपुरा थानाक्षेत्र में एक निजी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में बृहस्पतिवार तड़के भीषण आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
दि44 भाजपा लीड राहुल
राहुल गांधी भारत की स्थिरता और सुरक्षा के खिलाफ काम कर रहे हैं : भाजपा
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस दावे पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक साल के भीतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पद पर नहीं रहेंगे।
दि23 कांग्रेस अर्थव्यवस्था
मौजूदा आर्थिक स्थिति को लेकर घबराई हुई है मोदी सरकार: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि मोदी सरकार मौजूदा आर्थिक स्थिति को लेकर घबराई हुई है और अपने तंत्र के भीतर से ही घिर चुकी है।
दि36 दिल्ली मौसम अलर्ट
आंधी-तूफान और तेज हवा के लिए आईएमडी के ‘रेड’ अलर्ट के बीच दिल्ली में हुई हल्की बारिश
नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जारी गर्म और उमस भरे मौसम से लोगों को उस वक्त राहत मिली जब शहर में हल्की बारिश हुई। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रेड अलर्ट जारी किया है और अगले कुछ घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना जताई है।
दि32 दिल्ली अदालत होटल आग
मालवीय नगर अग्निकांड : अदालत ने होटल मालिक लवकेश बजाज को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने मालवीय नगर इलाके के एक होटल में लगी आग के सिलसिले में बृहस्पतिवार को होटल मालिक लवकेश बजाज को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई।
दि55 न्यायालय एआई मसौदा नियमन
न्यायालय ने अदालतों में एआई के उपयोग पर मसौदा नियम जारी किए, हितधारकों से टिप्पणियां मांगीं
नयी दिल्ली, न्याय की शुचिता बनाए रखने के साथ अदालतों के कामकाज को आधुनिक बनाने के लिए उच्चतम न्यायालय ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग संबंधी नियमों का एक मसौदा जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि अदालत में एआई का क्या इस्तेमाल किया जा सकता है और क्या नहीं।
अर्थ21 गोयल एफटीए
भारत अगले छह महीने में दो से तीन एफटीए लागू करेगा: गोयल
नयी दिल्ली, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत अगले छह महीनों में कम से कम दो से तीन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) लागू करेगा, जबकि 2027 में ऐसे तीन से चार और समझौते लागू होने की उम्मीद है।
अर्थ31 संसदीय समिति अर्थव्यवस्था
संसदीय समिति की बैठक में रुपये की कमजोरी, निजी निवेश में सुस्ती पर चिंता
नयी दिल्ली, संसद की एक स्थायी समिति की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में रुपये में लगातार आ रही गिरावट और देश में निजी निवेश की सुस्ती को लेकर चिंता जताई गई जबकि सरकार ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था चुनौतियों के बावजूद मजबूती के साथ उभर रही है।
वि23 श्रीलंका लीड आग
श्रीलंका: वृद्धाश्रम में आग लगने से 12 लोगों की मौत, मालिक गिरफ्तार
कोलंबो, श्रीलंका में एक वृद्धाश्रम में आग लगने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य बुजुर्ग झुलस गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
वि4 संरा सुरक्षा परिषद
पुर्तगाल, ऑस्ट्रिया समेत पांच देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लिए निर्वाचित
संयुक्त राष्ट्र, ऑस्ट्रिया, किर्गिस्तान, पुर्तगाल, त्रिनिदाद और टोबैगो तथा जिंबाब्वे को 2027-28 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नये अस्थायी सदस्यों के रूप में चुना गया है। भारत ने इस पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि वह दो साल के कार्यकाल के दौरान इनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक है।
खेल13 खेल भारत दूसरी लीड कोहली
कोहली मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर
नयी दिल्ली, भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली हाल में समाप्त हुए आईपीएल के दौरान मांसपेशियों (हैमस्ट्रिंग) में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू हो रही वनडे श्रृंखला से बृहस्पतिवार को बाहर हो गए।
खेल15 खेल मुक्केबाजी भारत रैंकिंग
दुनिया की नंबर एक मुक्केबाज बनीं जैस्मिन, प्रिया और विश्वनाथ विश्व रैंकिंग में शीर्ष तीन में
नयी दिल्ली, गत विश्व चैंपियन जैस्मिन लंबोरिया नवीनतम विश्व मुक्केबाजी रैंकिंग में महिला 57 किग्रा वर्ग में शीर्ष पर हैं जबकि एशियाई चैंपियशिप के स्वर्ण पदक विजेता प्रिया घंघास (60 किग्रा) और विश्वनाथ सुरेश (50 किग्रा) अपने-अपने वर्ग में शीर्ष तीन में शामिल हैं।
द कन्वरसेशन के साथ अनुबंध के तहत जारी खबरें---
वि9 इबोला प्राधिकारी उपाय
अफ्रीका से बाहर भी फैल सकता है इबोला, स्वास्थ्य अधिकारी क्या कदम उठा रहे
सिडनी, इबोला के हालिया प्रकोप थमने के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं। कांगो में 24 अप्रैल को इबोला के दुर्लभ ‘बुंडीबुग्यो’ स्वरूप (स्ट्रेन) का पहला संदिग्ध मामला सामने आया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 17 मई को इस प्रकोप को ‘‘अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल’’ घोषित कर दिया।
वि13 दर्द
दर्द का आकलन ‘लाई डिटेक्टर टेस्ट’ की तरह नहीं किया जा सकता, वैज्ञानिकों ने बताई वजह
लंदन, आधुनिक मस्तिष्क स्कैनिंग तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते उपयोग के बीच वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि किसी व्यक्ति के दर्द का आकलन ‘लाई डिटेक्टर टेस्ट’ (झूठ पकड़ने वाली मशीन से जांच) की तरह नहीं किया जा सकता, क्योंकि दर्द एक व्यक्तिगत अनुभव है जिसे केवल तकनीकी संकेतों के आधार पर प्रमाणित या खारिज नहीं किया जा सकता।
भाषा
रवि कांत रवि कांत पवनेश
पवनेश